बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने अपने काम से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। आज एक्टर अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्टर ने अपने बर्थडे के खास दिन पर अपनी अपकमिंग फिल्म मालिक की अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर में राजकुमार इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।
Rajkummar Rao (credit Pic: Instagram)
एक्टर ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है। जल्द ही मुलाकात होगी। पोस्टर में एक्टर गाड़ी के बोनट पर गन लेकर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा हुआ है पैदा नहीं हुए, तो क्या बन तो सकते हैं।
राजकुमार ने शेयर किया मालिक का पोस्टर
फिल्म के पोस्टर पर एक्टर की पत्नी पत्रलेखा ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, जे बात। फिल्म के धमाकेदार पोस्टर को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पहली बार राजकुमार किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में गैंगस्टर का रोल प्ले कर रहे हैं। पुलकित इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
राजकुमार अपनी शानदार फिल्मों से लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। एक्टर की हाल ही में फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई है। फिल्म में उनके कैरेक्टर विक्की को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति मुख्य भूमिका में हैं।
