अपने ही बेटों की मां नहीं बल्कि बड़ी बहन लगती हैं ये हसीनाएं, टक से छूकर वापिस चला गया बुढ़ापा

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने आप को फिट रखती हैं। इसका असर उनके लुक में दिखाई देता है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन मॉम के बारे में बता रहे हैं जो बुढ़ापे में भी बेहद खूबसूरत लगती है। ये हसीनाएं अपने बेटों की मां नहीं बड़ी बहन लगती है।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Aug 31 2024, 12:46 IST
इन हसीनाओं के चेहरे पर नहीं दिखा बुढ़ापा, बच्चों की मां नहीं साथ में लगती हैं बड़ी बहनImage Credit : Instagram01 / 08

इन हसीनाओं के चेहरे पर नहीं दिखा बुढ़ापा, बच्चों की मां नहीं साथ में लगती हैं बड़ी बहन

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइट और योगा करती हैं। इसी के साथ अपने डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। इन चीजों की वजह से एक्ट्रेसेस यंग और खूबसूरत दिखती हैं। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जिनकी खूबसूरती देखकर उनकी उम्र का पता लगाना नामुमकिन है। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित से लेकर रवीना टंडन तक का नाम शामिल है।

मलाइका अरोड़ाImage Credit : Instagram02 / 08

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अपनी बेटे अरहान के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटे के साथ स्पॉट होती है। दोनों को साथ में देखकर लगता है कि मलाइका अरहान की बड़ी बहन हैं।

श्वेता तिवारीImage Credit : Instagram03 / 08

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी की उम्र रुक गई है। एक्ट्रेस की फिटनेस के फैंस दीवाने हैं। एक्ट्रेस अपनी 23 साल की बेटी पलक तिवारी की बड़ी बहन लगती हैं। खुद पलक भी इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि वो मेरी मॉम नहीं लगती हैं।

करिश्मा कपूरImage Credit : Instagram04 / 08

करिश्मा कपूर

50 साल की करिश्मा कपूर अपनी उम्र से काफी यंग दिखती हैं। एक्ट्रेस अपने बच्चों की मां नहीं बड़ी बहन लगती हैं। एक्ट्रेस की एजलेस ब्यूटी के फैंस आज भी कायल है।

रवीना टंडनImage Credit : Instagram05 / 08

रवीना टंडन

रवीना टंडन 47 साल की हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है। एक्ट्रेस अपने बच्चों की मां नहीं बड़ी बहन लगती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी राशा के साथ स्पॉट होती है।

माधुरी दीक्षितImage Credit : Instagram06 / 08

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी बला की खूबसूरत लगती हैं। 57 साल की उम्र में माधुरी अपने दोनों बेटों की बड़ी बहन लगती हैं। फैंस अक्सर एक्ट्रेस से उनकी जवां त्वचा का राज पूछते हैं।

उर्वशी ढोलकियाImage Credit : Instagram07 / 08

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया उम्र के इस पड़ाव में बहुत फिट हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस की वजह से अपनी उम्र से काफी यंग लगती हैं। एक्ट्रेस के दो बेटे हैं।

महीप कपूरImage Credit : Instagram08 / 08

महीप कपूर

संजय कपूर की पत्नी महीप बेहद खूबसूरत हैं। भले ही उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बनाई रखी है। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!