Meenakshi Seshadri-Rajkumar Santoshi Story: मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) 80 के दशक की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक रही हैं। उन्होंने 'हीरो', 'दामिनी' और 'घायल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर लोगों के बीच पहचान बनाई। मीनाक्षी की एक्टिंग के साथ-साथ दर्शक उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। अपने दौर में वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अदाकाराओं में गिनी जाती थीं। लेकिन करियर के शिखर पर होने के बावजूद मीनाक्षी शेषाद्री ने अचानक फिल्मी दुनिया से दूरी क्यों बना ली? क्या इसकी वजह किसी की एकतरफा मोहब्बत थी? आइए जानते हैं इस कहानी की पूरी सच्चाई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: हंसल मेहता के ऑफिस से निकलते दिखे Ranveer Singh, चेहरे को मास्क से ढके आए नजर)
मीनाक्षी शेषाद्री से शादी करने की जिद पर अड़ गए थे राजकुमार संतोषी
मीनाक्षी शेषाद्री से हो गया था राजकुमार संतोषी को प्यार
80 और 90 के दशक के जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में खुद यह बात कबूल की थी कि उन्हें मीनाक्षी शेषाद्री से प्यार हो गया था। मीनाक्षी ने 1990 में फिल्म 'घायल' में राजकुमार संतोषी के साथ काम किया था। इसी दौरान राजकुमार संतोषी, एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनकी पर्सनालिटी से काफी प्रभावित हो गए थे। उन्होंने मीनाक्षी शेषाद्री को शादी के लिए प्रपोज भी किया लेकिन एक्ट्रेस ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। एक बार राजकुमार संतोषी ने खुद अपने प्यार का इजहार खुलकर करते हुए कहा था, 'मैं मीनाक्षी से प्यार करता था लेकिन उन्होंने मेरा प्रस्ताव ठुकरा दिया। मैं उनसे शादी करना चाहता था।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Arjun 2' से चमकेगा राजवीर देओल का करियर? Sunny Deol ने तगड़ी प्लानिंग)
शादी का ऑफर ठुकराने के बाद मीनाक्षी को 'दामिनी' में करने वाले थे रिप्लेस
मीनाक्षी शेषाद्री ने जब राजकुमार संतोषी का शादी का ऑफर ठुकरा दिया तो यह बात निर्देशक को पसंद नहीं आई थी। इतना ही दोनों के बीच प्रोफेशनल टेंशन पैदा हो गई थी। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दामिनी' सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें मीनाक्षी के अभिनय की खूब सराहना हुई। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि शादी का ऑफर को रिजेक्ट करने के बाद राजकुमार संतोषी उन्हें फिल्म से हटाना चाहते थे। हालांकि सिने वर्कर्स एसोसिएशन की दखलंदाजी के मीनाक्षी शेषाद्री को दोबारा फिल्म में कास्ट किया गया था।
मीनाक्षी की मां से भिड़ गए थे राजकुमार संतोषी
राजकुमार संतोषी को यह बात सुई की तरह चुभ रही थी कि मीनाक्षी ने शादी के ऑफर को मना क्यों किया? निर्देशक को लग रहा था कि मीनाक्षी शेषाद्री भी उन्हें पसंद करती हैं। दोनों अक्सर लंबी ड्राइव पर जाते थे, घंटों फोन पर बात करते थे और फिल्मों को लेकर एक-दूसरे की सलाह लिया करते थे। राजकुमार को लगने लगा था कि मीनाक्षी भी उनसे प्यार करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार राजकुमार संतोषी की मीनाक्षी की मां से तीखी बहस हो गई। उस दौरान उन्होंने कहा था, 'आप प्रस्ताव और गलत इरादे में फर्क नहीं समझतीं। मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं, उसके साथ सोने की बात नहीं कर रहा हूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की कास्टिंग पर उठे सवाल पर Namit Malhotra बोले- 'लोगों को इंतजार करना...')
करियर के शिखर पर मीनाक्षी ने छोड़ दिया था एक्टिंग करियर
मीनाक्षी शेषाद्रि और राजकुमार संतोषी के बीच कई मतभेद होने के बाद भी दोनों ने फिल्म 'घातक' में काम किया था, जो अपने समय में सुपरहिट साबित हुई थी। यह मूवी दोनों के बीच मतभेद होने के पहले साइन कर ली गई थी। फिल्म में मीनाक्षी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। लेकिन राजकुमार संतोषी के साथ उनके खराब रिश्तों की वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अपने करियर के शिखर पर ही मीनाक्षी ने एक्टिंग करियर को छोड़ फिल्मों से संन्यास ले लिया था।
