राजकुमार राव ने पत्नी को पूल में किया लिप KISS, पत्रलेखा ने शेयर की रोमांटिक बेबीमून फोटोज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2025, 10:26 AM IST

Rajkummar Rao- Patralekhaa Romantic: बॉलीवुड के फेवरेट कपल राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और इस खास फेज को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड में एक रोमांटिक बेबीमून एंजॉय किया। इस बेबीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Rajkummar Rao- Patralekhaa Romantic: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी फिल्म 'मालिक' को लेकर सुर्खियों में हैं। राजकुमार राव की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म का कलेक्शन लोगों की उम्मीद से काफी कम है। फिल्म के कम कलेक्शन की खबरों के बीच अब राजकुमार राव का एक फोटोज सामने आया हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा (Patralekhaa) के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। राजकुमार राव की इन फोटोज को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Rajkummar Rao- Patralekhaa Romantic

Image Source: Patralekha/ Instagram

राजकुमार ने किया पत्रलेखा को किस

एक्टर राजुकमार राव एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कोई फिल्म नहीं फोटोज जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन फोटोज को राजकुमार राव की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन फोटोज में राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा को पूल में लिप किस करते नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा के इन फोटोज ने आते ही सोशल मीडिया गदर काट दिया है। इन फोटोज को फैंस जमकर शेयर करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा की ये रोमांटिक फोटोज।

End of Feed