बॉलीवुड

बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता के घर गूंजी किलकारी, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Nidhi Dutta and Binoy Gandhi became Parents: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता के घर माता लक्ष्मी आई हैं। निधि दत्ता और उनके पति बिनोय गांधी एक बच्ची के माता पिता बन गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही तमाम लोग निधि दत्ता और बिनोय गांधी को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Image

image source- nidhi dutta instagram

Nidhi Dutta and Binoy Gandhi became Parents: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस गदगद हो गए हैं। निधि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। निधि दत्ता और उनके पति बिनोय गांधी के घर माता लक्ष्मी आई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही कपल के फैमिली में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस समेत बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे निधि दत्ता और बिनोय गांधी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच प्रोड्यूसर निधि दत्ता का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है पोस्ट पर..

निधि दत्ता ने दी खुशखबरी

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके माध्यम से निधि दत्ता और बिनोय गांधी ने सभी को ये बता दें कि है कि वे पैरेंट्स बन चुके हैं। पोस्ट शेयर करते हुए निधि ने कैप्शन में लिखा, 'सितारा दत्त गांधी 7.7.2025'। जानकारी के लिए बता दें कि सितारा का जन्म 7 जुलाई को हुआ था। निधि दत्ता ने पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने लिखा, 'बधाई हो' वहीं एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'सितारा, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।'

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2

बताते चलें कि निधि दत्ता की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। बॉर्डर 2 साल 2026 में 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। मालूम हो कि फिल्म बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article