Kantara 2 में नजर आएंगे साउथ सुपरस्टार Rajinikanth? ऋषभ शेट्टी के साथ खूब जमेगी जोड़ी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 21, 2023, 08:00 AM IST

Rajinikanth in Kantara 2: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषभ शेट्टी की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक कंतारा के सीक्वल के लिए अब रजनीकांत का नाम भी सामने आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि रजनीकांत भी कंतारा 2 में नजर आ सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रजनीकांत को ऑफर हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतार 2।
  • कंतारा 2 में ऋषभ शेट्टी के साथ रजनीकांत भी नजर आ सकते हैं।
  • खुद एक्टर ऋषभ शेट्टी ने इस ओर इशारा किया है।

Rajinikanth in Kantara 2: एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) ने अपनी फिल्म कांतारा के साथ सभी को हैरान कर दिया है। सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि क्रिटीक्स में भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। कुछ दिनों पहले, ऋषभ ने घोषणा की कि वे फिल्म के सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने वाले हैं। जो की इसका सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वेल होगा। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मेगास्टार रजनीकांत कांतारा 2 का हिस्सा हो सकते हैं। सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषभ शेट्टी की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक कंतारा के सीक्वल के लिए अब रजनीकांत का नाम भी सामने आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि रजनीकांत भी कंतारा 2 में नजर आ सकते हैं।

Ranjinikanth in Kantara 2

Ranjinikanth in Kantara 2

क्या कतारा 2 में नजर आएंगी रजनीकांत?

फिल्म कंतारा मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष को बड़ी बखूबी के साथ दिखाती है। फैंस ने फिल्म के टॉपिक और उसे दिखाने के अंदाज की जमकर तारीफ की है। फिल्म की सक्सेस के बाद कई हस्तियों ने तो ऋषभ की इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है। कुछ दिनों पहले, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की कंतारा 2 में कास्ट करने की खबर सामने आई थी। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की है कि यह सभी अफवाहें चल रही हैं।

End of Feed