Rajinikanth in Kantara 2: एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) ने अपनी फिल्म कांतारा के साथ सभी को हैरान कर दिया है। सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि क्रिटीक्स में भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। कुछ दिनों पहले, ऋषभ ने घोषणा की कि वे फिल्म के सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने वाले हैं। जो की इसका सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वेल होगा। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मेगास्टार रजनीकांत कांतारा 2 का हिस्सा हो सकते हैं। सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषभ शेट्टी की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक कंतारा के सीक्वल के लिए अब रजनीकांत का नाम भी सामने आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि रजनीकांत भी कंतारा 2 में नजर आ सकते हैं।
क्या कतारा 2 में नजर आएंगी रजनीकांत?
फिल्म कंतारा मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष को बड़ी बखूबी के साथ दिखाती है। फैंस ने फिल्म के टॉपिक और उसे दिखाने के अंदाज की जमकर तारीफ की है। फिल्म की सक्सेस के बाद कई हस्तियों ने तो ऋषभ की इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है। कुछ दिनों पहले, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की कंतारा 2 में कास्ट करने की खबर सामने आई थी। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की है कि यह सभी अफवाहें चल रही हैं।
ऋषभ शेट्टी हाल ही में एक ईवेंट में शामिल हुए हैं। जिसमें उन्होंने फिल्म के प्रीक्वल के बारे में बात की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या रजनीकांत उनकी फिल्म का हिस्सा होंगे या नही? ऋषभ ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि ऋषभ ने पूरी तरह से इसका इनकार भी नहीं किया है।
कंतारा की सक्सेस के बाद ऋषभ शेट्टी ने रजनीकांत से मुलाकात भी की थी। वह कई बार रजनीकांत की तारीफ कर चुके हैं। अब देखना होगा कि क्या सच में रजनीकांत, कंतारा 2 में नजर आने वाले है।
