पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान पिछले कुछ समय से अपने रूमर्ड रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और एक-दूसरे को 'सिर्फ दोस्त' बताया है। लेकिन अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। बता दें ऐसी अफवाहें है कि 2022 से ही पलक और इब्राहिम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में पलक के पिता राजा चौधरी ने अपनी बेटी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के डेटिंग की अफवाह पर कमेंट किया है।
Raja does not like daughter Palak relationship
रिश्ते हो सकता है इममैच्योर
राजा चौधरी ने पलक और इब्राहिम के रिश्ते की आलोचना की और कहा कि "अगर मुझे मौका मिले समझने का तो मैं तो यहीं कहूंगा कि भाई इन चक्करों से दूर रहे और अपने करियर पर फोकस कर, वही एक चीज है, आखिरकार काम आने वाली है तेरे। रिलेशनशिप के लिए ये उम्र ना बहुत कम है। 30-35 साल से पहले रिलेशनशिप करना ही नहीं चाहिए, मुझे लगता है सब इममैच्योर रहते हैं।
श्वेता तिवारी ने तोड़ी थी चुप्पी
इससे पहले 2024 में एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान से जुड़ी डेटिंग अफवाहों पर बात की थी। एक्ट्रेस ने यह भी शिकायत की कि कैसे उनकी बेटी पलक का नाम इंडस्ट्री के कई लड़कों के साथ जोड़ा जा रहा है।
कब शुरू हुई थी दोनों की डेटिंग
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलक और इब्राहिम के बीच डेटिंग की चर्चा 2022 में शुरू हुई थी। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। इस महीने की शुरुआत में मई 2025 में दोनों को मुंबई के पीवीआर जुहू में एक साथ देखा गया था। रूमर्ड कपल के साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी थी।
