Raj Kapoor Bungalow: 100 करोड़ में बिका राज कपूर का बंगला, जानिए कौन है नया मालिक?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 01:09 PM IST

Godrej Properties buys Raj Kapoor bungalow in Mumbai: दिवंगत राज कपूर एक ऐतिहासिक बंगला बिक गया है, इसे भी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने ही खरीदा है। राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने कहा, 'इस प्रॉपर्टी से हमारी कई यादें जुड़ी हैं और इसका हमारे परिवार के लिए काफी महत्व है।

Raj Kapoor Mumbai bungalow Sold: आरके स्टूडियो के बाद उनका चेंबूर वाला बंगला भी बिक गया है। इसे गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Ltd.) ने खरीदा है। राज कपूर का यह बंगला देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के साथ है। कंपनी इस पर एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट डेवलप करेगी। इसे चेंबूर का सबसे महंगा इलाका माना जाता है। यह सौदा कितने में हुआ इसकी ऑफिशियल पुष्टि तो नहीं की जा सकी है लेकिन द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक इसे 100 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।

Raj Kapoor bungalow in Mumbai

राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने कहा, 'इस प्रॉपर्टी से हमारी कई यादें जुड़ी हैं और इसका हमारे परिवार के लिए काफी महत्व है। हमें उम्मीद है कि कंपनी इसकी समृद्ध विरासत को अगले फेज में ले जाएगी।' कंपनी का कहना है कि इस बंगले को राज कपूर के परिवार वालों से खरीदा गया है और उस पर एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इससे पहले गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मई 2019 में राज कपूर के आरके स्टूडियो को खरीदा था। वहां भी मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट Godrej RKS डेवलप किया जा रहा है। इसके इसी साल पूरा होने की उम्मीद है।

End of Feed