Raid 2 Online Leak: 'रेड 2' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, रिलीज होते ही लीक हुई अजय देवगन की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 1, 2025, 11:28 AM IST

Raid 2 Leak on Online in HD: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की नई फिल्म रेड 2 रिलीज होने के कुछ देर बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म लीक होने के बाद मेकर्स की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है।

Raid 2 Leak on Online in HD: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म रेड 2 (Raid 2) रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रेड 2 को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में ट्वीटर पर कुछ यूजर्स फिल्म के शो कैसिंल होने की बात करते नजर रहे थे। अब इसके बाद अजय की फिल्म रेड 2 से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज होते ही पायरेटेड साइट्स पर लीक हो गई है।

Raid 2 And The Bhootnii Twitter Review

ऑनलाइन लीक हुई 'रेड 2'

अजय देवगन की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रेड 2 कुछ ही घंटों बाद कई पायरेटेड साइट्स पर लीक कर दिया गया। Tamilrockers, Movierulz, Filmyzilla और Telegram जैसी साइट्स पर फिल्म HD क्वालिटी में ऑनलाइन उपलब्ध है, जिससे मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। पाइरेसी की वजह से फिल्म रेड 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह से मेकर्स को करोड़ों रुपये का नुकसान भी हो सकता है। आपको बता दें कि अजय देवगन की 'रेड 2' से पहले भी कई फिल्में ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं, लेकिन इस लीक का मूवी के कलेक्शन पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। हम पाइरेसी को किसी भी तरह से सपोर्ट नहीं करते हैं। ये गैरकानूनी है और फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाता है। फैंस से मेकर्स ने अपील की है कि वो फिल्म को सिनेमाघरों में देखें और पाइरेसी से दूर रहें।

End of Feed