Raha Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) बीते दिन 6 नवंबर 2023 को एक साल की हो गई है। राहा के पहले जन्मदिन पर कई सितारे रणबीर-आलिया के घर पर नजर आए हैं। करीना कपूर खान से लेकर महेश भट्ट और पूजा भट्ट भी शामिल हुए हैं। आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, हालांकि इन फोटोज में राहा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। अभी तक रणबीर और आलिया ने अपने फैंस को राहा कपूर का चेहरा नहीं दिखाया है, वहीं पैपराजी से भी राहा कपूर के चेहरे की तस्वीरे क्लिक करने से इनकार कर दिया है।
Raha Kapoor Birthday Inside Photo
यह भी पढ़ें- Salaar Release Date: डंकी के चलते नहीं पोस्टपोन होगी प्रभास की सालार, इस दिन आएगा धमाकेदार ट्रेलर
इस बीच अब बर्थडे पार्टी से आलिया और रणबीर की इनसाइड फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दोनों पति पत्नी काफी कोजी होते हुए दिखा रहे हैं। आइए इस वायरल फोटो पर एक नजर डालते हैं।
राहा के बर्थडे का इनसाइड फोटो
राहा कपूर के जन्मदिन के मौके पर रणबीर और आलिया काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस बीच अब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर आलिया से साथ थोड़ा कोजी होते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर रणबीर-आलिया के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आलिया ने कहा है कि वह सही वक्त आने पर राहा का चेहरा रिवील करेंगी।
