Ragini MMS 3 में तमन्ना भाटिया संग रोमांस करेगा ये स्टारकिड!!

Junaid Khan in Ragini MMS 3: तमन्ना भाटिया स्टारर रागिनी एमएमएस 3 का ऐलान काफी वक्त पहले हुआ था, जिसको लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ये मूवी बंद होने जा रही है। अगर लेटेस्ट अपडेट की मानें तो रागिनी एमएमएस 3 बंद नहीं हुई है बल्कि इसमें एक स्टारकिड की एंट्री भी हो गई है। बताया जा रहा है कि एक्टर आमिर खान के साहबजादे जुनैद खान एक्ट्रेस तमन्ना के साथ इश्क लड़ाने के लिए तैयार हैं।

Junaid Khan in Ragini MMS 3: भारतीय फिल्म निर्माता एकता कपूर ने सालों पहले रागिनी एमएमएस नाम की एक कमाल की मूवी बनाई थी, जिसने लोगों को चौंका दिया था। इस सीरीज की सेकेंड मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसकी तीसरी कड़ी बनाने का फैसला लिया, जिसमें तमन्ना भाटिया अहम रोल निभाती दिखाई देंगी। तमन्ना भाटिया लगातार इस फिल्म की तैयारी में लगी हुई हैं, जिससे जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रागिनी एमएमएस 3 में आमिर खान की साहबजादे जुनैद खान की भी एंट्री हो गई है। जुनैद खान ने फिल्म महाराज से डेब्यू किया था, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी और कुछ वक्त पहले उनकी लवयापा रिलीज हुई थी, जिसमें वो खुशी कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे।

Ragini MMS 3

Image Source: TNN

Ragini MMS 3 में तमन्ना भाटिया के साथ रोमांस करेंगे जुनैद खान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रागिनी एमएमएस 3 के मेकर्स ने कई नामों पर विचार करने के बाज जुनैद खान को साइन करने का मन बनाया है। जुनैद ने फिल्म महाराज और लवयापा में अपनी एक्टिंग का हुनर दर्शकों को दिखाया था और सबको प्रभावित किया था। मेकर्स को लगता है कि रागिनी एमएमएस 3 के लिए वो एकदम फिट रहेंगे। जुनैद खान जल्द ही इस फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर देंगे ताकि तय समय पर ये फ्लोर पर जा सके।

End of Feed