Raghav Chadha on Parineeti: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा बीती रात बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए, जिसके बाद से ही दोनों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सुनने में आ रहा है कि ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अभी तक इन खबरों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है, जिस कारण लोगों को और भी शक हो रहा है। लोगों का मानना है कि ये दोनों एक-दूसरे से अपना रिश्ता छुपा रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा का नाम सुनते ही राघव चड्ढा के चेहरे पर आई मुस्कान, बोले 'मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं...'
राघव चड्ढा आज दिल्ली में संसद से निकल रहे थे तब एक पत्रकार ने उनसे इस बारे में सवाल किया। पत्रकार ने राघव चड्ढा से पूछा कि उनके और परिणीति चोपड़ा को लेकर काफी सारी बातें हो रही हैं, उनका इस बारें में क्या कहना है? तो राघव चड्ढा ने कहा 'आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल करिए, परिणीति के बारे में नहीं।' राघव चड्ढा बस इतना सा जवाब बोलकर गाड़ी में बैठकर निकल गए।
बता दें परिणीति चोपड़ा काफी वक्त से बाॉलीवुड में काम कर रही हैं। उन्होंने यशराज बैनर की फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था और फिर कई फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ सफल रही हैं और बहुत सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दीं। परिणीति चोपड़ा काफी लम्बे समय से कोई हिट मूवी देने में नाकामायब रही हैं। कई लोगों का मानना है कि उनका करियर इंडस्ट्री में खत्म हो चुका है। वैसे आपको परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
