Bheed Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव अपनी नई फिल्म भीड़े के साथ सिनेमाघरों में लौटे हैं, जिसमें उनके साथ पंकज कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन पर बेस्ड है। इस मूवी में अनुभव सिन्हा ने लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को हुई परेशानी दिखाने की कोशिश की है। कोरोना के दौरान आम जनता ने कई परेशानियां झेली थीं, जिन्हें अनुभव सिन्हा ने पर्दे पर पेश करने की कोशिश की है।
फिल्म भीड़ के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस नहीं मिला था, जिस कारण ट्रेड पंडितों को इससे बहुत अच्छे आंकड़ों की उम्मीद नहीं थी। फिल्म भीड़ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि भीड़ के सुबह के शोज में बहुत कम ही दर्शक थे, जिस कारण इसके पहले दिन के आंकड़े बहुत शानदार नहीं रहेंगे। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म भीड़ पहले दिन केवल 2 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।
फिल्म भीड़ जब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी, तब इसका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ था। अनुभव सिन्हा ने फिल्म भीड़ में दिखाए गए मुद्दे को विवादित तरीके से पेश करने की कोशिश की है, जो लोगों को पसंद नहीं आया है। यही कारण है कि लोगों का गुस्सा मेकर्स पर उतर रहा है। लोगों के विरोध को देख मेकर्स ने यूट्यूब से इसका ट्रेलर तक हटा लिया है।
