Mirchi Recharge Mornings Details: सुबह हमारी लाइफ को वो पार्ट है, जो अच्छी चली जाए तो पूरी दिन बन जाता है, अगर सुबह में नकारात्मक हुआ तो उसकी छाप पूरे दिन दिखाई पड़ती है। अपकी सुबह को एकदम बेहतरीन बनाने के लिए सबसे बड़े रेडियो नेटवर्क मिर्ची ने शानदार शो "मिर्ची रिचार्ज मॉर्निंग्स" लॉन्च कर दिया है। ये शो आपके दिन को और भी बेहतर कर देगा। इस शो के लॉन्च होने की खबर हर तरफ छा गई है। रेडियो मिर्ची के फैंस इस शो को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। तो चलिए बातते हैं कि "मिर्ची रिचार्ज मॉर्निंग्स" में क्या-क्या खास होने वाला है।
शोज से मिलेगी नई ऊर्जा
"मिर्ची रिचार्ज मॉर्निंग्स" शो के लॉन्च होने की खबर के सामने आने के बाद से लोग इसके बारे में जानने के लिए काफी इच्छुक नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस शो के दो होस्ट होने वाले हैं। पहला नाम ब्रह्माकुमारी बहन श्रेया का है। ये किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ब्रह्माकुमारी बहन श्रेया एक फेमस आध्यात्मिक मार्गदर्शिका हैं। इस शो के दूसरे होस्ट विशाल सेठिया है। विशाल सेठिया को एक सफल वॉयसओवर आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है। विशाल सेठिया और ब्रह्माकुमारी बहन श्रेया मिलकर लोगों को उनकी लाइफ में आ रही चुनौतियों से निपटने का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।
