Rachit Singh Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और एक्टर रचित सिंह हाल ही में फिल्म 'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) में साथ नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। फिल्म के बाद से ही हुमा और रचित की डेटिंग की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। इन अफवाहों के बीच अब रचित सिंह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है और शादी की खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Huma Qureshi का इस हिंदू लड़के पर आया दिल, बॉलीवुड के इन मर्दों संग भी लड़े थे इश्क के पेच)
हुमा से शादी कर रहे है रचित? (pic credit-instagram)
रचित सिंह ने कही ये बात
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रचित सिंह ने कहा, 'मैं सोच रहा हूं कि अपनी मम्मी का नंबर ही दे दूं। हर कोई मुझे फोन करके शादी के बारे में पूछ रहा है। ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। जब सच में शादी होगी, तब मैं खुद सबको बता दूंगा। दरअसल, हुमा कुरैशी और रचित सिंह के अफेयर की खबरें तब शुरू हुई थीं, जब दोनों एक सेलिब्रिटी वेडिंग रिसेप्शन में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रचित सिंह पिछले 10 साल से एक्टिंग कोच भी हैं। अब वह एक्टिंग के साथ-साथ फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि सेट पर काम करने के अनुभव ने उन्हें अपने छात्रों को और बेहतर तरीके से समझने में मदद की है। रचित सिंह ने कहा, 'मैं पहले भी अपने एक्टिंग स्टूडेंट्स से जुड़ाव महसूस करता था, लेकिन अब फिल्म सेट पर काम करने का अनुभव मिलने के बाद मुझे उनकी परेशानियों और सफर को और अच्छी तरह समझने का मौका मिला है।' बता दें कि हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई है, जिसने पहले सप्ताह में मात्र लगभग 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि इस मूवी में हुमा की एक्टिंग देखने लायक रही। वहीं रचित सिंह ने भी अपने अंदाज से दिल जीत लिया।
