Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर से आउट हुआ आर माधवन का धांसू फर्स्ट लुक, गदगद हुए फैंस

R Madhavan Dhurandhar First Look Out: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म धुरंधर से आर माधवन का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस पर...

R Madhavan Dhurandhar First Look Out: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स धुरंधर का ट्रेलर जल्द रिलीज करने वाले हैं। धुरंधर के ट्रेलर को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच मेकर्स ने आर माधवन का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस पर...

Dhurandhar

pic credit- R Madhavan instagram

आर. माधवन का फर्स्ट लुक हुआ आउट

बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन फिल्ममेकर आदित्य धर की आने वाली फिल्म धुरंधर में एक पावरफुल नया रोल निभाने वाले हैं। मेकर्स ने रविवार को एक्टर का पहला लुक रिलीज किया, जिसमें माधवन इंटेंस और कमांडिंग अवतार में दिखे। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर माधवन का पहला लुक शेयर किया और लिखा,'कर्मा का सारथी। 3 दिन बाकी! धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर दोपहर 12:12 बजे। सिनेमाघरों में 5 दिसंबर।'फिल्म का टाइटल ट्रैक रणवीर सिंह के लुक की झलक देता है। हाई-एनर्जी गाना रणवीर की तगड़ी परफॉर्मेंस को हाइलाइट करता है और एक्शन से भरपूर फिल्म का मूड सेट करता है। ट्रैक में रणवीर बंदूक के साथ एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें धुरंधर को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी फंड किया है। इस एक्शन थ्रिलर में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में आएगी।

End of Feed