Sussanne Khan Emotional Note on Mother Death: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही सुजैन खान की मां जरीन खान (Zarine Khan) का 7 नवंबर 2025 को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ पड़ी। इसके बाद हर कोई जरीन खान को श्रद्धांजलि देता नजर आया। इन सब के बीच अब मां के निधन के बाद सुजैन खान ने पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सुजैन खान अपनी मां सुजैन खान को याद करती नजर आईं।
सुजैन खान ने लिखा इमोशनल नोट
सुजैन खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सुजैन खान की नई पोस्ट है जो उन्होंने अपने मां के निधन के बाद की है। सुजैन खान ने मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। सुजैन खान एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुजैन खान अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। सुजैन खान और जरीन खान के इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी इमोशनल हो गए। इस वीडियो के साथ सुजैन खान ने जो कैप्शन लिखा है, उसने लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। सुजैन खान ने कैप्शन में लिखा कि 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा भगवान, मेरी जिंदगी हमारी खूबसूरत मम्मी आपने हमेशा हमारी गाइडिंग लाइट रहोगी आपने हमें सिखाया कि अपनी मर्जी से जियो, ग्रेस और प्यार की मिसाल बनकर काश हम सब आपकी आधी भी बराबरी भी पाएं, तो हमारी जिंदगी खुशहाल हो जाएगी। हम आपसे प्यार करते हैं, प्यार से भी ज्यादा, जिंदगी से भी ज्यादा और अब से जब तक हम फिर मिलें और साथ हंसें-नाचें, आप स्वर्ग के फरिश्तों को प्यार करना सिखाओ वो आपको पाकर बहुत खुशकिस्मत हैं।' सुजैन खान की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे ऋतिक रोशन
एक्टर ऋतिक रोशन भी सुजैन खान की मां जरीन खान के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान ऋतिक रोशन के साथ सबा आजाद भी नजर आई थीं। सुजैन खान की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
