Ajay Devgn in Pushpa 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी फिल्म ‘भोला’ (Bholaa Release Date) की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। अजय देवगन और तब्बू स्टारर भोला इसी महीने 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब अजय देवगन के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी मोस्ट सक्सेसफुल फिल्म पुष्पा के सीक्वल के साथ जल्द ही वापसी करने वाले हैं। पुष्पा 2 (Pushpa 2) का क्रेज फैंस के बीच काफी ज्यादा है। फिलहाल फिल्म अपने शूटिंग फेज में ही है। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को पुष्पा 2 के लिए अप्रोच किया गया है। अजय देवगन फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
क्या पुष्पा 2 में नजर आएंगे अजय देवगन?
ऐसा पहली बार नहीं होने वाला है कि अजय देवगन किसी साउथ की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। इससे पहले भी सुपरहिट फिल्म आरआरआर में अजय देवगन का एक कैमियो नजर आ चुका है। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि अजय देवगन पुष्पा 2 में विलेन का दमदार रोल निभाने वाले हैं। वह फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक्शन सीन्स करते दिखेंगे। हालांकि इसके साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ‘भोला’ स्टारर अजय देवगन को पुष्पा 2 में एक कैमियो का रोल ही ऑफर होने वाला है।
‘भोला’ को लेकर भी काफी क्रेज
अजय देवगन और तब्बू की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ को लेकर भी फैंस के बीच काफी क्रेज नजर आ रहा है। सुपरस्टार अजय देवगन अपनी फिल्म भोला के प्रमोशन में ही बिजी हैं। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अजय देवगन की ‘भोला’ तमिल फिल्म कैथी की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म के ट्रेलर और टीजर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
