Priyanka Chopra ने दुल्हन बनी भाभी की ऐसी उतारी नजर, वीडियो देख आप भी देंगे बेस्ट ननद का टैग

Siddharth-Neelam Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में काफी ज्यादा एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हन नीलम उपाध्याय एंट्री ले रही हैं। वही उनकी ननद प्रियंका चोपड़ा अपने भाभी की नजर उतर रही है।

Siddharth-Neelam Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में काफी ज्यादा एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ देसी गर्ल की तस्वीरें और वीडिया छाए हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हन नीलम उपाध्याय एंट्री ले रही हैं। वही उनकी ननद प्रियंका चोपड़ा अपने भाभी का भारी लंहगे उठाने में मदद करती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय की नजर उतार रही हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा एक्साइटेड होकर हर फंक्शन को मजे से एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया था, जिसमें वो जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। अपने भाई की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सी ग्रीन कलर का लहंगा और ग्रीन रंग का नौलक्खा हार पहने नजर आ रही हैं। प्रियंका ने बैकलेस ब्लाउज पहन है। साथ ही बालों का बन बनाया हुआ है। इस दौरान पीसी दूल्हन बनी भाभी को भी टक्कर दे रही है। वहीं दूल्हे राजा सिद्धार्थ चोपड़ा के लुक की बात की जाए तो वे ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने खूब कमाल के लग रहे हैं। सिद्धार्थ ने सिर पर पगड़ी और कंधे पर शॉल डाले हुआ है। वो भी अपनी बहन के साथ जमकर डांस करते हुए नजरआ रहे हैं।

End of Feed