बॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडस्ट्री की वर्स्टाइल एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने भारत ही नहीं विदेश में भी अपना नाम बनाया है। प्रियंका ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन सजंय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhanshali) ने किया है। फिल्म में तीनों की दमदार एक्टिंंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब रणवीर और प्रियंका का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रणवीर बता रहे हैं कि कैसे प्रियंका संजय लीला भंसाली के शूटिंग स्टाइल से परेशान हो गई थी और तीन दिन में फिल्म छोड़ना चाहती थीं।
अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने बताया था कि प्रियंका चोपड़ा को संजय लीला भंसाली के स्टाइल को समझने में समय लग गया। एक्टर ने कहा कि शूटिंग के तीसरे दिन वह रोने लगी थी और घर जाना चाहती थी।
तीन दिन में शूटिंग छोड़ना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा
रणवीर ने प्रियंका की मिमिक्री करते हुए बताया कि बाजीराव मस्तानी की सेट पर उनका कैसा रिएक्शन था। मुझे लगता है कि वो संजय लीला भंसाली के साथ उस समय काम करने के लिए तैयार नहीं थी। मैंने पहली बार प्रियंका को इस तरह से देखा था। बाजीराव मस्तानी के अलावा रणवीर और प्रियंका ने साथ में दिल धड़कने दो में काम किया है।
दिल धड़कने दो में रणवीर ने प्रियंका के भाई का रोल प्ले किया था। एक्टर ने फिल्म में कबीर मेहरा का रोल प्ले किया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म को रिलीज हुए 9 साल हो गए है। रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर, अनिल कपूर समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
