बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के साथ काम करने को अनुराग कश्यप ने बताया नामुमकिन, कहा- 'उनके साथ काम करना मुश्किल..'

Anurag Kashyap on working with Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फैन फॉलोइंग की वजह से सभी फिल्ममेकर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं। हालांकि मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दावा किया है कि उनके लिए शाहरुख खान के साथ काम करना नामुमकिन हो गया है।

Image

Anurag Kashyap on Working with Shah Rukh Khan

Anurag Kashyap on working with Shah Rukh Khan: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है, जिसके बाद शाहरुख खान फैंस को भी बड़ा झटका लग गया है। अनुराग ने यह भी बताया कि वह कभी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम क्यों नहीं कर पाएंगे। एक्टर ने शाहरुख खान के साथ काम न करने के लिए खुद उनके फैंस को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खानकी फैन फॉलोइंग की वजह से सभी फिल्ममेकर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं। हालांकि मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दावा किया है कि उनके लिए शाहरुख खान के साथ काम करना नामुमकिन हो गया है। आइए अब फिल्ममेकर के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

अनुराग कश्यप ने दिया बड़ा बयान

ह्यूमन्स ऑफ सिनेमा के साथ एक इंटरव्यू में, कश्यप से पूछा गया कि सुपरस्टार को पसंद करने के बावजूद उन्होंने किंग खान के साथ काम क्यों नहीं किया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया बहुत पसंद है। साथ ही कभी हां कभी ना भी अच्छी लगती है। अपने शुरुआती दौर में शाहरुख ने सभी के साथ काम किया। लेकिन अब शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना नामुमकिन है। मैंने एक बार इसकी ख्वाहिश की थी और मैं उन्हें बहुत पसंद भी करता हूं, लेकिन अब मैं उनके फैंस से बहुत डरता हूं।'

इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया के इस दौर में, मैं बड़े सितारों के फैंस से डरा हूं। अभिनेता, प्रशंसकों की वजह से टाइपकास्ट हो जाते हैं और प्रशंसक उनसे वही चीजें बार-बार चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो फैंस इसे अस्वीकार कर देते हैं, इसलिए अभिनेता भी नई चीजों को आजमाने से डरते हैं।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article