सरोगेसी ने भरी इन बॉलीवुड हसीनाओं की सूनी गोद, अब 46 की उम्र में पायल रोहतगी भी लेंगी सहारा?

Bollywood Actresses Become Mom by Surrogacy: बॉलीवुड दुनिया में ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने माँ बनने का सुख 40 की उम्र के बाद पाया वो भी सरोगेसी का सहारा लेकर। आज हम इन्ही स्टार्स का नाम अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे। साथ ही क्या लिस्ट में पायल रोहतगी का नाम भी जुड़ सकता है?

Bollywood Actresses Become Mom by Surrogacy: बॉलीवुड दुनिया की हसीना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए चर्चा में रहती हैं। चाहे वो एक्ट्रेस हो या आम जिंदगी बिताने वाली औरत सभी का सपना होता है कि वो एक दिन मां जरूर बनना चाहेंगी। हर औरत मां बनने का सुख भोगना चाहती है लेकिन कईयों की किस्मत उनका साथ नहीं देती। आपको जानकारी हैरानी होगी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अदाकाराएं हैं जो 40 साल पार मां सरोगेसी के जरिए बनी। जी हाँ, सरोगेसी में एक महिला एक कपल की औलाद को जन्म देती है। ऐसे में जानिए उन हसीनाओं के नाम जिन्होंने इस प्रक्रिया का सहारा लिया।

Bollywood Actresses Become Mom by Surrogacy

Image Source: maltimarie.choprajonas, Gauri Khan, Payal Rohtagi Instagram


प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

साल 2018 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलिवुड सिंग निक जोनस संग शादी की थी। 39 साल की उम्र में प्रियंका सरोगेसी के सहारे बेटी की मां बनी। साल 2022 में मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने जन्म लिया था। बता दें प्रियंका जल्द ही साउथ फिल्म 'SSMB 29' में महेश बाबू संग नजर आएंगी।

End of Feed