बॉलीवुड

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बाद फिर साथ काम करेंगे कंगना रनौत और आर माधवन, मूवी टाइटल भी हुआ आउट

Kangana Ranaut and R Madhavan's Next is Circle: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत और आर माधवन फिल्म 'सर्किल' की शूटिंग को लगभग एक साल से कर रहे थे। अब इसकी शूटिंग को पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह मूवी इसी साल दशहरा पर रिलीज होगी।

Image

Kangana Ranaut and R Madhavan (Pics Credit: Instagram/kanganaranaut-/actormaddy)

Kangana Ranaut and R Madhavan's Next is Circle: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दूसरी ओर आर माधवन ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई बेहतरीन मूवीज में भी काम किया है। कंगना रनौत और आर माधवन को आखिरी बार फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में साथ देखा गया था। यह मूवी अपने समय में जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस मूवी के बाद से फैन्स इंतजार कर रहे थे कि कब कंगना रनौत और आर माधवन की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। अब फैन्स की बात लगता है मेकर्स ने सुन ली है। जी हां कंगना रनौत और आर माधवन ने एक नई फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है, जिसका टाइटल 'सर्किल' बताया जा रहा है।

डेक्कन क्रॉनिकल को प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म 'सर्किल' की पूरी शूटिंग कल हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित क्लब इल्यूजन में एक क्लब सॉन्ग के शूट के साथ पूरी हुई। फिल्म के क्रू मेंबर्स और एक्टर्स ने 'सर्किल' को शूटिंग पूरी होने के बाद साथ में जश्न मनाया।' सूत्र ने आगे बताया कि 'सर्किल' एक पैन-इंडिया फिल्म होने वाली है, जिसे तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है। बीते एक साल से फिल्म की शूटिंग जारी थी।

कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म 'सर्किल' एक बहुप्रतीक्षित मनोवैज्ञानिक थ्रिलर होगी। इस मूवी को एएल विजय द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस मूवी को 2025 के दशहरा के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आर माधवन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आप जैसा कोई' में देखा गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article