Ram Kapoor on Deepika Padukone's 8-hour shift Demand: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को सबसे पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' ऑफर हुई थी। इस मूवी की शूटिंग शुरू करने से पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने संदीप रेड्डी वांगा से 8 घंटे काम करने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप रेड्डी वांगा ने इस मांग को ठुकरा दिया था। दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड अब विवाद का रूप ले चुके है। कईयों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया, तो कईयों ने अपनी राय अलग रखी। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट के विवाद पर राम कपूर (Ram Kapoor) ने किया रिएक्ट किया है।
फर्स्टपोस्ट के साथ राम कपूर ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड के बारे में चर्चा की। राम कपूर ने कहा, 'जब आप एक स्टार और एक एक्टर के रूप में सफलता हांसिल कर लेते हैं तो लोग आपके साथ काम करना चाहते हैं। सफल होने के बाद आपको यह हक होता है कि आप कितने घंटे काम करना चाह रहे हैं।'
राम कपूर ने आगे कहा, 'मैं इस पोजीशन में काफी समय से हूं। जब मैं टीवी कर रहा था तो मैं खुद फैसला करता था कि मुझे कितने घंटे काम करना है। मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली रहा।' राम कपूर ने यह भी बताया कि अगर आप इंडस्ट्री के ऊंचे पद पर हैं तो आपको तलाश करने की जरुरत नहीं होती और ना ही काम के घंटे फिक्स्ड करने की डिमांड होती है।
राम ने कहा, 'टीवी नॉनस्टॉप होता है कोई सीजन नहीं होता है। यह तीन साल, चार साल, पांच साल तक हर महीने के हर दिन चलता था।' अभिनेता ने आगे कहा, 'मैंने ओटीटी शो 'मिस्त्री' के लिए लगभग 14 से 16 घंटों तक काम किया है। यह केवल 4 महीने ही था। मैं खुद को लकी मानता हूं कि जो मैं चाहता था मुझे करने का मौका मिला। मैं खुद को सिमित नहीं रखना चाहता हूं। मेरे पास शिकायत करने का भी रीजन नहीं है।'
