Priyanka Chopra Viral Video: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आई थीं। एक्ट्रेस ने अनंत और राधिका की शादी में आकर जमकर डांस किया। एक्ट्रेस शादी अटेंड करने के बाद अपने घर को निकल गईं। एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह-सुबह स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। प्रियंका ने पैपराजी को जमकर पोज दिया।
Priyanka Chopra (credit Pic: Instagram)
प्रियंका ने पैपराजी को नमस्ते किया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पैप्स को घर जाकर सोने की सलाह दी। एक्ट्रेस का क्यूट जेश्चर फैंस को काफी पंसद आ रहा है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रियंका भारत से ऑस्ट्रेलिया अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए जाएंगी। वहीं, उनके पति निक जोनस अपने कॉन्सर्ट के लिए कनाडा जाएंगे। प्रियंका के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आज भी प्रियंका दिल से पूरी तरह से देसी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका ने फिर दिल जीत लिया। तीसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका अपने काम को लेकर कमिटेड है।
प्रियंका ने अनंत अंबानी की शादी में किया था जमकर डांस
प्रियंका ने अनंत अंबानी की शादी में जमकर डांस किया। एक्ट्रेस ने चिकनी चमेली, सपने में मिलती है समेत कई गानों पर जमकर डांस किया। एक्ट्रेस येलो कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका के अलावा अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर समके तमाम सितारे नजर आए।
