बॉलीवुड

बार-बार फ्लॉप फिल्मों पर बोले Akshay kumar , बच्चन साहब की इस सलाह को करते हैं फॉलो

Akshay Kumar Interview: अक्षय ने आगे कहा कि काम करने के अलावा उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन भी नहीं हैं। स्टार ने आगे कहा कि बिग बी ( Amitabh Bachchan) ने उन्हें सलाह दी थी जिसका वे आजतक पालन करते हैं, उन्होंने कहा था कि जब....

Image

Akshay Kumar Interview

Akshay Kumar Interview: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार( Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म सरफिरा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्में न चलने और साल में दो से ज्यादा फिल्में करने पर जवाब दिया है। अक्षय ने बताया की बिग बी( Big B) ने उन्हें एक सलाह दी थी जिसका वो आज भी पालन कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने इंटरव्यू के दौरान बताया की वो साल में दो से ज्यादा फिल्में क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म साइन करते समय वह इस चीज का हिसाब नहीं लगाते की फिल्में चलेगी या नहीं वह उसी फिल्म को साइन करते हैं जिन पर उन्हें खुद भरोसा होता है। उन्होंने आगे कहा कि इस बात की क्या गारंटी है कि वह साल में एक या दो फिल्में करेंगे और वो हिट होंगी। मैंने कई ऐसे स्टार्स देखें हैं जो साल में एक या दो फिल्म करते हैं और उनकी फिल्म नहीं चलती, बाद में उन्हें काम भी नहीं मिलता।

अक्षय ने आगे कहा कि काम करने के अलावा उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन भी नहीं हैं। स्टार ने आगे कहा कि बिग बी ( Amitabh Bachchan) ने उन्हें सलाह दी थी जिसका वे आजतक पालन करते हैं, उन्होंने कहा था कि जब तक संभव हो काम करते रहो जितना हो सके काम करो। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दो और दर्शकों पर भरोसा करो।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article