बॉलीवुड

Housefull 5 में हुई Sanjay Dutt की एंट्री, फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला ने किया कंफर्म

Housefull 5: पॉपुलर फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन के बाद संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एंट्री हो चुकी है। साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने इस बात का ऐलान किया है। आइए जानते हैं ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image

Sanjay Dutt and Sajid Nadiadwala (credit Pic: Instagram)

Housefull 5: हाउसफुल पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक है। जब से इस फिल्म के पांचवें पार्ट की अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब फैंस के लिए एक और गुडन्यूज है। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने ऐलान किया है कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इस खबर को जानने के बाद संजू बाबा के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, चंकी पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब इस लिस्ट में संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। सभी सितारे अपनी परफेक्ट कॉमिंग टाइमिंग से दर्शकों को जमकर एंटरटेन करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी।

साजिद नाडियाडवाला ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इसी के साथ फिल्म मेकर ने लिखा, संजय दत्त मेरी जर्नी की शुरुआत से ही मेरे परिवार की तरह हैं। वह ना सिर्फ महान सुपरस्टार है बल्कि उन गुणों का उदाहरण जो उन्हें बेहतरीन इंसान बनाता है। उन्होंने मुझे हमेशा सम्मान दिया और अब हाउसफुल 5 में हम एक साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। साजिद के पोस्ट पर संजय दत्त ने अपना रिएक्शन दिया है।

हाउसफुल 5 में हुई संजय दत्त की एंट्री

एक्टर ने लिखा, मैं साजिद को उन दिनों से जानता हूं जब वो असिस्टेंट के रूप में काम करते थे। अपनी मेहनत से आज वो सबसे बड़े निर्माताओं में से एक बन गए हैं। साजिद मेरे लिए परिवार की तरह हैं और पिछले कुछ साालों में मेरी दोस्ती मजबूत हुई है। मैं उनके साथ हाउसफुल 5 में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं और आने वाले सालों में उनके साथ कई और प्रोजेक्ट में काम करने की आशा करता हूं। हाउसफुल 5 अगले साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article