बॉलीवुड

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Priyanka Chopra, देसी गर्ल के क्यूट जेश्चर ने जीत लिया फैंस का दिल

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा भारत अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने आई थीं। एक्ट्रेस आज सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट पर प्रियंका कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के क्यूट जेश्चर ने फैंस का दिल जीत लिया।

Image

Priyanka Chopra (credit Pic: Instagram)

Priyanka Chopra Viral Video: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आई थीं। एक्ट्रेस ने अनंत और राधिका की शादी में आकर जमकर डांस किया। एक्ट्रेस शादी अटेंड करने के बाद अपने घर को निकल गईं। एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह-सुबह स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। प्रियंका ने पैपराजी को जमकर पोज दिया।

प्रियंका ने पैपराजी को नमस्ते किया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पैप्स को घर जाकर सोने की सलाह दी। एक्ट्रेस का क्यूट जेश्चर फैंस को काफी पंसद आ रहा है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रियंका भारत से ऑस्ट्रेलिया अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए जाएंगी। वहीं, उनके पति निक जोनस अपने कॉन्सर्ट के लिए कनाडा जाएंगे। प्रियंका के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आज भी प्रियंका दिल से पूरी तरह से देसी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका ने फिर दिल जीत लिया। तीसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका अपने काम को लेकर कमिटेड है।

प्रियंका ने अनंत अंबानी की शादी में किया था जमकर डांस

प्रियंका ने अनंत अंबानी की शादी में जमकर डांस किया। एक्ट्रेस ने चिकनी चमेली, सपने में मिलती है समेत कई गानों पर जमकर डांस किया। एक्ट्रेस येलो कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका के अलावा अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर समके तमाम सितारे नजर आए।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article