Priyanka Chopra with Malti Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी मालती चोपड़ा के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह बेटी मालती को गोद में बिठाए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग का कोई ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब जो लेटेस्ट तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इन फोटोज में वह काफी क्यूट लग रही हैं। मालती की यह अनसीन फोटोज लोगों के दिलों पर छाने लगी हैं और हर कोई इन फोटोज की जमकर तारीफ कर रहा है।
Priyanka Chopra shares unseen photos with malti
यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण संग 'संगम' का रीमेक बनाएंगे करण जौहर, लव स्टोरी ड्रामा पर बेस्ड नहीं होगी फिल्म?
प्रियंका चोपड़ा और मालती की इन तस्वीरों पर पति निक जोनस ने भी रिएक्ट किया है। पत्नी और बेटी की तस्वीरों पर वह अपना दिल हार बैठे हैं। आइए इन प्यारी फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं मालती की अनसीन फोटोज
बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी नाम का सिक्का चलाने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी फूल सी बेटी को गोद में बिठाया हुआ है, वहीं दूसरी तस्वीर में मालती, अपनी मां प्रियंका की होठो को अपने नन्हें से हाथों से छूती हुई दिख रही हैं। फैंस को दोनों की यह फोटोज काफी पसंद आ रही हैं।
