बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने बेटी मालती संग शेयर की अनसीन फोटोज, पति निक जोनस मे लुटा दिया दिल!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 27, 2024, 12:02 PM IST

Priyanka Chopra with Malti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी मालती चोपड़ा के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह बेटी मालती को गोद में बिठाए नजर आ रही हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Image

Priyanka Chopra shares unseen photos with malti

Priyanka Chopra with Malti Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी मालती चोपड़ा के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह बेटी मालती को गोद में बिठाए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग का कोई ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब जो लेटेस्ट तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इन फोटोज में वह काफी क्यूट लग रही हैं। मालती की यह अनसीन फोटोज लोगों के दिलों पर छाने लगी हैं और हर कोई इन फोटोज की जमकर तारीफ कर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और मालती की इन तस्वीरों पर पति निक जोनस ने भी रिएक्ट किया है। पत्नी और बेटी की तस्वीरों पर वह अपना दिल हार बैठे हैं। आइए इन प्यारी फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं मालती की अनसीन फोटोज

बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी नाम का सिक्का चलाने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी फूल सी बेटी को गोद में बिठाया हुआ है, वहीं दूसरी तस्वीर में मालती, अपनी मां प्रियंका की होठो को अपने नन्हें से हाथों से छूती हुई दिख रही हैं। फैंस को दोनों की यह फोटोज काफी पसंद आ रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article