बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने दबाव में आकर किया मालती मैरी के जन्म का ऐलान, बोलीं- वो बहुत दर्दनाक समय था क्योंकि...

Priyanka Chopra Reveals She Was Forced To Announce Baby Malti Marie Birth: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि उनपर मालती मैरी के जन्म का ऐलान करने का दबाव बनाया गया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके लिए वो बहुत मुश्किल घड़ी थी।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Priyanka Chopra Reveals She Was Forced To Announce Baby Birth: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनका अवतार बेहद अलग देखने को मिला। प्रियंका चोपड़ा जनवरी, 2022 में एक बेटी की मां बनीं, जिनका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सरोगेसी के जरिए बेटी की मां बनी थीं। वहीं हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि मालती मैरी के जन्म के बाद वह बहुत ही मुश्किल वक्त से गुजरीं। एक्ट्रेस का कहना था कि उनकी बेटी के जन्म के ऐलान का उनपर दबाव बनाया गया था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पॉडकास्ट में बताया कि मालती मैरी चोपड़ा जोनस के प्रीमेच्योर बर्थ के कारण उन्हें एनआईसीयू में भर्ती किया गया था। एक्ट्रेस ने उस वक्त को याद करते हुए कहा, "हम उसके पास NICU में गए थे। लेकिन एक वक्त पर एक ही इंसान के जाने की इजाजत थी। वो पहली बार रोई और ये बिल्कुल बिल्ली जैसी आवाज लगी।" प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनका परिवार मुश्किल घड़ी में साथ आ गया था। लेकिन स्थिति तब और मुश्किल हो गई जब मीडिया में खबर लीक होने और कुछ ही घंटों में पब्लिश होने के खतरे के कारण उनपर बेटी के जन्म का ऐलान करने का दबाव होने लगा।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बारे में कहा, "हम तैयार नहीं थे, क्योंकि हमें पता नहीं था कि उसके साथ क्या होगा और आगे वो कैसे होगी।" एक्ट्रेस ने बताया कि NICU में जहां निक जोनस अपने गिटार के साथ मालती मैरी के पास बैठकर उसे गाना सुनाया करते थे तो वहीं एक्ट्रेस के पास एक छोटा आईपॉड था, जिसमें वह महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और ओम नम: शिवाय सहित सभी मंत्र अपनी बेटी को सुनाती थीं। प्रियंका चोपड़ा ने पॉडकास्ट में बताया कि बेटी के NICU में रहने के दौरान आध्यात्मिक तरीकों ने उन्हें काफी सहारा दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article