Priyanka Chopra का वेकेशन टाइम हुआ अब खत्म, काम पर लौट दिखाई नए हॉलिवुड प्रोजेक्ट की झलक

Priyanka Chopra Resume Work: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले भारत अपनी बेटी और पति निक के साथ भारत आईं थी। लेकिन वापिस जाने के बाद वह फिर से काम में जुट गई और अपने नए प्रोजेक्ट की झलक दिखाई।

Priyanka Chopra Resume Work: बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा होली के मौके पर अपने घर यानी भारत वापिस आईं थी, यहां उन्होंने अपने परिवार संग समय बिताया। एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी आए थे, जिन्होंने भारत में क्वालिटी टाइम बिताया। अब ऐसे में प्रियंका वापिस अमेरिका चली गई हैं और अपने नए प्रोजेक्ट के काम में जुट गईं , जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर प्रियंका कौन से नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है।

Priyanka Chopra Resume Work

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का अब वेकेशन टाइम्स खत्म हो गया है और वह अब अपने अगले हॉलिवुड प्रोजेक्ट की तैयारी में लग गईं हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा की और हम वापस आ गये। दरअसल देसी गर्ल जल्द ही हॉलिवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट्स में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। इसी के साथ अब फैंस उनकी इस नई फिल्म का इंतेजार बेसब्री से कर रहे हैं।

End of Feed