एक्टर-सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की। निक ने एक्ट्रेस को प्रपोज करने की अनसीन फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने निक की फोटो पर प्यार भरा रिएक्शन दिया है। फोटो में निक प्रियंका हाथ का थामे हुए नजर आ रहे हैं, एक्ट्रेस हाथ से अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में निक स्माइल करते हुए दिख रहे हैं।
निक ने इस अनसीन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, आज से छह साल पहले मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला से पूछा था कि वो मुझसे शादी करेगी। प्रियंंका ने इन फोटो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि 6 साल हो गए है।
निक ने प्रियंका के लिए लिखा पोस्ट
साल 2018 में प्रियंका और निक ने उदयपुर में शादी की थी। इसके बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी रखी थी। साल 2022 में एक्ट्रेस ने बेटी मालती मेरी का स्वागत किया। प्रियंका जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट्स में नजर आएंगी। इसके अलावा भी एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। प्रियंका फ्रैंक ई फ्लावर्स की निर्देशित फिल्म द बल्फ में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में कार्ल अर्बन मुख्य भूमिका में है। द ब्लफ में 19वीं सदी के कैरेबियन में स्थापित एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी को दिखाया गया है जिस किरदार को प्रियंका ने निभाया है।
प्रियंका और निक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी है। एक्ट्रेस हाल ही में अनंत अंबानी की शादी में पति निक के साथ भारत आई थी। एक्ट्रेस ने अंबानी परिवार की शादी को जमकर एन्जॉय किया था।
