बॉलीवुड

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor के बीच इस बात पर होता है हमेशा झगड़ा, वजह जान फैंस को लगा झटका

सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के कूल कपल्स में से एक हैं। एक्ट्रेस ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। एक्ट्रेस के 2 दो बेटे हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शादी के इतने साल बाद भी हम दोनों के बीच इन बात पर हमेशा झगड़ा होता है।

Image

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor (credit Pic: Instagram)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड के पावर कप्लस में से एक हैं। कपल अपनी शादीशुदा जिंंदगी में बेहद खुश हैं। सैफ और करीना अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बच्चों और पति के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि शादी के इतने सालों बाद भी उनकी और सैफ की किस बात को लेकर लड़ाई होती है। एक्ट्रेस ने इसके अलावा अपने बेटे तैमूर और जेह के बारे में भी खुलकर बात की।

'द वीक' को दिए इंटरव्यू में करीना ने बताया कि उनका और सैफ का झगड़ा सबसे ज्यादा टाइम को लेकर होता है। जब मैं काम से वापस आती हूं तो सैफ जाते हैं। कभी हम दोनों की शूट कर रहे होते हैं। जब घर में दोनों लोग एक्टर हो तो टाइम मैनेज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। अब हम कैलेंडर देखकर अपने लिए कुछ टाइम फिक्स करते हैं। इसके अलावा हमारा झगड़ा एसी के टेंपरेचर को लेकर भी झगड़ा होता है।

पति के घर में आज भी स्ट्रगल कर रही हैं करीना

एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो अपनी एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ लेती हैं? एक्ट्रेस ने कहा कि हम चाहते तो यही है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं आज भी संघर्ष कर रही हूं। मैं अपने पति के घर में बैठकर इंटरव्यू दे रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि एक फिल्म में शाहरुख, सलमान और आमिर को साथ में काम करना चाहिए।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार क्रू में नजर आई थी। उनके काम को लोगों ने खूब पंद किया था। एक्ट्रेस सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article