26/11 हमले की बरसी पर भावुक हुईं Priyanka Chopra, शहीदों को किया याद

26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर प्रियंका चोपड़ा ने शहीदों और पीड़ितों को याद किया। वहीं, भूमि पेडनेकर ने गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर एक बार फिर पूरा देश उन लोगों को याद कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई थी। साथ ही लोग उन्हें भी याद कर रहे हैं जिन्होंने आतंकवादियों से लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवा दी। अब बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है निक जोनस (Nick Jonas) की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर...

Priyanka Chopra News

प्रियंका चोपड़ा ने 26/11 के शहीदों को किया याद

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया भावुक संदेश

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 26/11 हमले के पीड़ितों को याद करते हुए लिखा, '26/11 को जान गंवाने वाले लोगों और सब कुछ कुर्बान कर देने वाले वीरों को याद कर रही हूं।" प्रियंका के इस संदेश में उन लोगों के लिए सम्मान और दुख साफ नजर आया, जिन्होंने मुंबई की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई। इस मौके पर भूमि पेडनेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर महाराष्ट्र पुलिस बॉयज संघटना की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने मुंबई पुलिस, सुरक्षा बलों और उन लोगों को याद किया, जिन्होंने शहर को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। समारोह में पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आम नागरिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई में हमला किया था। करीब 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, लियोपोल्ड कैफे और नरीमन हाउस जैसे ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस हमले में एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, पुलिस अधिकारी अशोक कामटे, विजय सालस्कर और एएसआई तुकाराम ओंबले शहीद हुए थे। एनएसजी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने भी आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी थी।

End Article
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यर...

End of Feed