भाई सिद्धार्थ की सगाई के बाद Priyanka Chopra ने मुंबई को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर फैंस हुए भावुक

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने घर को लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लाइट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, जल्द मिलेंगे मुंबई। एक्ट्रेस के इस वीडियो ने फैंस को इमोशनल कर दिया। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ की सगाई के लिए भारत आई थी। एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याया से शादी करने वाले हैं। कपल ने हस्ताक्षर सेरेमनी कर ली है। सिद्धार्थ और नीलम के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। शादी के फंक्शन को बहन प्रियंका ने खूब एन्जॉय किया। एक्ट्रेस ने सगाई सेरेमनी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। सगाई होने के बाद एक्ट्रेस अपने घर को लौट चुकी है। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मुंबई को अलविदा कह रही है।

एक्ट्रेस ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस फ्लाइट का वीयू शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, जल्द मिलेंगे मुंबई। एक्ट्रेस ने इसके साथ अपने हाथ जोड़कर दिल वाली इमोजी बनाई है। एक्ट्रेस का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स एक्ट्रेस को लिख रहे हैं कभी अलिवदा ना कहना।

End of Feed