बॉलीवुड

भाई सिद्धार्थ की सगाई के बाद Priyanka Chopra ने मुंबई को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर फैंस हुए भावुक

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने घर को लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लाइट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, जल्द मिलेंगे मुंबई। एक्ट्रेस के इस वीडियो ने फैंस को इमोशनल कर दिया। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Priyanka Chopra (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ की सगाई के लिए भारत आई थी। एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याया से शादी करने वाले हैं। कपल ने हस्ताक्षर सेरेमनी कर ली है। सिद्धार्थ और नीलम के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। शादी के फंक्शन को बहन प्रियंका ने खूब एन्जॉय किया। एक्ट्रेस ने सगाई सेरेमनी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। सगाई होने के बाद एक्ट्रेस अपने घर को लौट चुकी है। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मुंबई को अलविदा कह रही है।

एक्ट्रेस ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस फ्लाइट का वीयू शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, जल्द मिलेंगे मुंबई। एक्ट्रेस ने इसके साथ अपने हाथ जोड़कर दिल वाली इमोजी बनाई है। एक्ट्रेस का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स एक्ट्रेस को लिख रहे हैं कभी अलिवदा ना कहना।

प्रियंका ने शेयर किया था भाई के सगाई का वीडियो

एक्ट्रेस ने भाई की सगाई का वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ बताया कि सिद्धार्थ और नीलम ने 23 अगस्त को सगाई की जिस दिन हमारा पापा की बर्थ एनिवर्सरी थी। ये दिन हम सभी के लिए बहुत ही खास है। एक्ट्रेस इसके अलावा पंजाबी फिल्म पानी की स्क्रीनिंग पर पहुंची थी। एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। फैंस को लगा था कि एक्ट्रेस और ज्यादा दिन रुकेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी फिल्म बल्फ की शूटिंग पूरी की है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article