Karan Johar को Priyanka Chopra ने लगाया गले, नीता अंबानी की पार्टी में खत्म हुई कोल्ड वार?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 1, 2023, 11:52 AM IST

Priyanka Chopra hugs Karan Johar At NMACC opening: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने अपने करियर के पीक पर हॉलीवुड जाने का फैसला किया। प्रियंका ने कहा कि उन्हें 'कोने में धकेला' जा रहा था और वो फिल्म इंडस्ट्री में 'राजनीति से थक गई' थी।

Priyanka Chopra and Karan Johar hug Video Viral: प्रियंका चोपड़ा फिलहाल इंडिया में है। गंदी राजनीति के बाद बॉलीवुड छोड़ने के बयान के बाद से प्रियंका चोपड़ा हर तरफ सुर्खियां बटोर रही हैं। इस चौंकाने वाले बयान के बाद से ऐसी चर्चाएं हैं कि प्रियंका और करण जौहर के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं। उनकी दोस्ती में कथित कोल्ड वॉर चल रही है। इन्हींं चर्चाओं के बीच अब करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा का आमना-सामना हुआ है। शुक्रवार शाम को, बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में हुए नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र(NMACC) के भव्य उद्घाटन में पहुंचे थे। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में ही प्रियंका और करण एक-दूसरे से टकराए।

karan johar and priyanka chopra

इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अपने पति और पॉप सिंगर निक जोनास के साथ पहुंची थीं। वहीं करण अकेले पहुंचे थे। जैसे ही प्रियंका ने करण को देखा वो उन्हें गले लगाती नजर आईं। दोनों ने शटरबग्स को पोज देने के लिए प्यार से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका और करण एक-दूसरे से गपशप करते नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी। यहां देखें वीडियो-

End of Feed