नीता अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्धाटन में बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स शामिल हुए। इस इवेंट में सलमान खान (Salman Khan), प्रिंयका चोपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, आलिया भट्ट समेत कई सितारे नजर आए। इस इवेंट में सलमान खान और शाहरुख खान के परिवार ने लाइम लाइट लूट ली। सलमान का शाहरुख के परिवार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। इस पार्टी को अटेंड करने के लिए शाहरुख की पत्नी गौरी, सुहाना और आर्यन खान (Aaryan Khan) पहुंचे थे। तीनों ने साथ में पैपराजी को कई पोज दिए।
पर्पल कलर की जैकेट में आर्यन बेहद हैंडसम लग रहे थे। सुहाना रेड कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और गौरी खान भी शिमरी गाउन में दिखाई दी। मां- बेटी के स्टाइल स्टेंटमेंट को फैंस ने खूब पसंद किया। वीडियो में जब पैपराजी को तीनो पोज दे रहे थे तभी सलमान आते हैं और पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाते हैं।
सलमान और आर्यन का वीडियो हुआ वायरल
इस कंप्लीट फैमिली फ्रेम में सिर्फ शाहरुख खान नहीं थे। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आज दिन बन गया। दूसरे यूजर ने लिखा, शाहरुख खान की कमी खल रही है। तीसरे यूजर ने लिखा, सलमान और आर्यन एक फ्रेम में क्या बात है।
सलमान और शाहरुख को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों सुपरस्टार ने लंबे समय बाद पठान में साथ काम किया था। इस फिल्म में सलमान कैमियो रोल में नजर आए थे। दोनों साथ में एक बार फिर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। दोनों ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन जबरदस्त कैमिस्ट्री शेयर करते हैं।
