Priyanka Chopra के भाई की सगाई में झांकने तक नहीं आई Parineeti Chopra, फैंस को सताई चोपड़ा बहनों की चिंता

Parineeti Chopra not Attend Cousin Wedding: कल सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम ने अपनी सगाई समारोह की तस्वीरें साझा की। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी सगाई की झलक दिखाते हुए भाई-भाभी को बधाई दी । फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या अपने परिणीति चोपड़ा को नहीं बुलाया.

Parineeti Chopra not Attend Cousin Wedding: कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ( Siddharth Chopra) की सगाई में अमेरिका से भागी-भागी आई थी। सगाई अटेंड करने के बाद प्रियंका वापिस भी चली गई। वहीं कल नए दूल्हा-दुल्हन सिद्धार्थ और नीलम ने सगाई की तस्वीरें के साझा की जिसमें पूरा चोपड़ा परिवार एक साथ नजर आए। सिद्धार्थ के इस प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा के परिवार से हर सदस्य था, लेकिन बस कमी खल रही थी तो वो थी प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की। फोटो में उन्हें न देखकर फैंस सवाल उठाने लगे।

Parineeti Chopra not Attend Cousin Wedding

कल सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम ने अपनी सगाई समारोह की तस्वीरें साझा की। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी सगाई की झलक दिखाते हुए भाई-भाभी को बधाई दी । इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) , मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) , मधु चोपड़ा ( Madhu Chopra) समेत सभी घरवाले नजर आए। फैंस की नजर परिणीति चोपड़ा पर पड़ी जो वहाँ नहीं थी। फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या अपने परिणीति चोपड़ा को नहीं बुलाया, एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा भी परिणीति की शादी में नहीं आई थी इसलिए अब परिणीति भी नहीं आई। इन सब बातों को देखकर लोग अब यही अटकलें लगा रहे हैं कि बहनों के बीच सब ठीक नहीं है।

End of Feed