Natasa Stankovic Post: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में हार्दिक को लेकर एक ऐसी खबर आई है कि जिससे लाखों फैंस का दिल टूट गया। हार्दिक पांड्या और उनकी नताशा स्टेनकोविक ने एक दूसरे से अलग होने के फैसला ले लिया। इतना ही नहीं नताशा स्टेनकोविक तो अपने बच्चे के साथ विदेश भी चली गई। इस बीच नताशा स्टेनकोविक का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते हैं इस पोस्ट पर
नताशा स्टेनकोविक ने दिया ज्ञान
हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में नताशा स्टेनकोविक ने लव पर लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है। नताशा स्टेनकोविक ने लिखा, 'लव शांति का प्रतिक है। लव काइंड है। ये कभी घमंड नहीं करता। प्यार कभी किसी को बेइज्जत नहीं करता। प्यार किसी भी गलती का कोई रिकॉर्ड नहीं रखता। हमेशा ट्रस्ट करें और होप बनाए रखें। लव कभी फेल नहीं होता है।' नताशा स्टेनकोविक के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस स्टोरी के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई है।

Screenshot 2024-08-27 092050
नताशा स्टेनकोविक ने मनाया वेकेशन
बीते दिन नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टा पर कई फोटोज शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने बिकिनी में अपना परफेक्ट फिगर दिखाया है। दरअसल, वो अपने बेटे के साथ वेकेशन पर गई हुई है। इस दौरान उन्होंने तलाक के गम को भुलाकार जमकर एंजॉय किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक को काफी चकाचौंध वाली जिंदगी पसंद थी। वहीं नताशा को ये सब सही नहीं लगता था। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। नताशा ने इस रिश्ते को बचाने की खूब कोशिश की लेकिन वो नाकाम हो गई।
