Priyanka Chopra- Nick Jonas Diwali Party: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में दिवाली सेलिब्रेट की। कपल के दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल ने परिवार और दोस्तों के साथ लॉस एंजेलिस में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। देसी गर्ल अपने पति निक के साथ एथनिक आउटफिट में नजर आईं। कपल दिवाली पार्टी में एक- दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। फैंस कपल की फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Priyanka Chopra- Nick Jonas (credit pic: instagram)
फोटो में प्रियंका वेलवट कलर के ब्लॉउज और गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आईं। एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस का दिवाली लुक काफी स्टाइलिश और क्लासी लग रहा है। निक जोनस भी व्हाइट कलर के कुर्ते- पजामे में नजर आए। निक के साथ उनके भाई भी दिखाई दिए।
प्रियंका ने अमेरिका में पति संग सेलिब्रेट की दिवाली
दिवाली पार्टी में प्रियंका का मेकअप यूजर्स को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, प्रियंका ने ऐसा बेकार मेकअप क्यों किया। दूसरे यूजर ने लिखा, लगता है प्रियंका पार्टी की थीम भूल गई। वहीं, कुछ यूजर्स को उनका यूनिक लुक काफी अच्छा लगा। प्रियंका ने इस बार दिवाली पर बेटी मालती मेरी की रंगोली बनाते हुए फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस हाल ही में Mami फेस्टिवल के लिए भारत आई थी। एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया था।
