बॉलीवुड

ठंडे बस्ते में गई Shahid Kapoor स्टारर 'Dingko Singh' की बायोपिक, डायरेक्टर Raja Menon ने की पुष्टि

Shahid Kapoor’s Dingko Singh Biopic Put on Hold: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और राजा कृष्ण मेनन (Raja Krishna Menon) डिंग्को सिंह की बायोपिक के लिए साथ आने वाले थे। अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इस फिल्म को अब ठंडे बसते में डाल दिया गया है।

Image

Shahid Kapoor and Raja Krishna Menon

Shahid Kapoor’s Dingko Singh Biopic Put on Hold: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और राजा कृष्ण मेनन (Raja Krishna Menon) ने काफी महीनों पहले डिंग्को सिंह की बायोपिक के लिए हाथ मिलाया था। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक राजा कृष्ण मेनन ने कन्फर्म करते हुए बताया कि शाहिद कपूर स्टारर को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इस फिल्म के होल्ड पर जाने से शाहिद कपूर के फैन्स निराश हैं। डिंग्को सिंह की बायोपिक में शाहिद कपूर को देखने के लिए फैन्स बेताब थे।

निर्देशक राजा कृष्ण मेनन ने पुष्टि करते हुए बताया कि डिंग्को सिंह की बायोपिक (Dingko Singh Biopic) को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। न्यूज18 शोशा के साथ बात करते हुए राजा कृष्ण मेनन ने खुलासा किया, 'उस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वह एक बॉक्सिंग फिल्म थी जिसके बारे में हम बात कर रहे थे। यह फिल्म एक समय पर बन जानी चाहिए थी। कभी-कभी आपको आगे बढ़ने की जरूरत होती है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। शाहिद कपूर को जल्द ही कृति सेनॉन (Kriti Sanon) के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म को अमित जोशी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के अलावा शाहिद कपूर के पास फिल्म 'देवा' (Deva) भी है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पहली बार पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) लीड रोल में दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म की घोषणा की गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article