बॉलीवुड

Sunny Deol ने 'Apne 2' के लिए 50 करोड़ में फाइनल की डील, प्रॉफिट में भी होगा शेयर?

Sunny Deol's Deal for Apne 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सनी देओल ने अपकमिंग फिल्म 'अपने 2' के लिए डील फाइनल कर ली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए सनी देओल ने 50 करोड़ रुपये में डील फाइनल की है और उन्होंने अपने फीस के साथ प्रॉफिट में भी हिस्सा लेने की बात कही है।

Image

Sunny Deol's Apne 2

Sunny Deol's Deal for Apne 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर 'गदर 2' (Gadar 2) की सफलता के बाद अभिनेता का करियर सातवें आसमान पर है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। ऐसे में अब चर्चा तेज हो गई है कि अनिल शर्मा साल 2007 में आई फिल्म 'अपने' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ धर्मेंद्र और बॉबी देओल को भी देखा गया था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सनी देओल ने फिल्म 'अपने 2' (Apne 2) के लिए बड़ी डील फाइनल की है।

सनी देओल ने 'अपने 2' करने के लिए अपनी फीस के तौर पर 50 करोड़ रुपये की डिमांड की है। इसके अलावा सनी देओल फिल्म का प्रॉफिट भी लेंगे। दीपक मुकुट से फोन पर हुई बात के अनुसार 'अपने 2' की स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, 'स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है और हम अगले साल फिल्म शुरू करेंगे। सेट पर जाने से पहले काफी तैयारी की जरूरत है।'

सुनने में आ रहा था कि अनिल शर्मा 'अपने 2' नहीं कर रहे हैं। हालांकि दीपक ने इस बात को कन्फर्म नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वो इसे कर रहे हैं। दीपक ने सनी देओल की फीस को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल इस समय राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' कर रहे हैं। यह फिल्म आमिर खान के बैनर तले बनाई जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article