बॉलीवुड की चमक-दमक और मेहमाननवाजी से अब ब्रिटेन के प्रिंस विलियम भी रूबरू हो गए हैं। हाल ही में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम (Prince William) मुंबई में करण जौहर (Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान करण जौहर, सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने प्रिंस विलियम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Panchayat 5 Release Date: कब और कहां देखें Neena Gupta और Jitendra Kumar की सीरीज? यहां जानें)
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम का शाही स्वागत (pic credit-zoom/chatgpt)
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम का शाही स्वागत
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने अंधेरी स्थित धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस में करीब 45 मिनट बिताए। करण जौहर ने खुद उनका स्वागत किया। इस दौरान एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता भी मौजूद रहे। शाही मेहमान के स्वागत के लिए कलाकार पारंपरिक कपड़ों में पहुंचे थे। उन्होंने करण जौहर की 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के मशहूर गानों 'सय शावा शावा' और 'बोले चूड़ियां' पर शानदार डांस किया। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के कई सीन और गाने लंदन समेत ब्रिटेन के दूसरे हिस्सों में शूट किए गए थे।
बता दें कि ये मुलाकात सिर्फ गाने-बजाने तक की सीमित नहीं रहा। करण जौहर ने प्रिंस विलियम से भारतीय फिल्मों के विदेशों में बढ़ते बाजार के बारे में बात की। खास तौर पर मिडिल ईस्ट में भारतीय फिल्मों की पहुंच पर चर्चा हुई। इस बीच मेहमानों के लिए कई तरह के खास पकवान भी परोसे गए। जानकारी के लिए बता दें कि प्रिंस विलियम अपनी पत्नी प्रिंसेस कैथरीन के साथ तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। मुंबई में बॉलीवुड के इस खास स्वागत ने उनके दौरे को एक यादगार रंग दे दिया।
