बॉलीवुड

प्रेम चोपड़ा की हुई हार्ट सर्जरी तो दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे जितेंद्र, 90 की उम्र में हुई ये गंभीर बीमारी

Prem Chopra Heart Surgery: बॉलीवुड के फेमस ऑनस्क्रीन विलेन रह चुके प्रेम चोपड़ा इन दिनों काफी मुश्किल पलों से गुजरे। अब हाल ही में वेटरेन एक्टर के दामाद शरमन जोशी ने बताया की प्रेम चोपड़ा की ओपन हार्ट सर्जरी हुई। इस दौरान अस्पताल मिलने प्रेम के जिगरी दोस्त जितेंद्र भी मिलने पहुंचे।

Image

Prem Chopra Heart Surgery

Prem Chopra Heart Surgery: बॉलीवुड के वेटरेन एक्टर प्रेम चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते कई दिनों से प्रेम चोपड़ा की तबीयत काफी नासाज चल रही थी जिसके चलते उन्हे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अब हाल ही में प्रेम के दामाद बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी ने जानकारी दी की वेटरेन एक्टर की हाल ही में ओपन हार्ट सर्जरी हुई। 90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा को एक गंभीर बीमारी हुई है। सिर्फ यही नहीं शरमन ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी शेयर कि जिसमें प्रेम चोपड़ा से मिलने उनके यार जितेंद्र भी आए थे।

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी ने जानकारी दी कि प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) को एओर्टिक स्टेनोसिस बीमारी हुई। ऐसे में प्रेम का ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन करना पड़ा लेकिन अब उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। शरमन जोशी ने ये भी बताया कि पापा अब घर आ गए हैं और काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें जो बेहतरीन सपोर्ट और देखभाल मिली, उसके लिए हम हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। ऐसे में फैंस भी अब प्रेम के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांगते हुए नजर आए। बीते महीने भी प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती थी क्योंकि उन्हे बढ़ती उम्र की बीमारियों ने घेरा हुआ है। 90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा की रिकवरी में समय लग रहा है।

शरमन जोशी ने प्रेम चोपड़ा की हार्ट सर्जरी करने वाले डॉक्टर्स की तारीफ भी की। इसी के साथ शरमन ने जो इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें प्रेम चोपड़ा से मिलने उनके सच्चे दोस्त जितेंद्र भी अस्पताल पहुंचे हैं। इसी के साथ प्रेम चोपड़ा को व्हील चेयर में बैठे हुए देखा गया। बता दें प्रेम चोपड़ा बॉबी, मर्द, उपकार, राजा बाबू जैसे कई हिट फिल्में दी हैं। प्रेम अपने विलेन किरदार के लिए काफी मशहूर हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article