राज बब्बर को शादी में ना बुलाने पर प्रतीक बब्बर की पत्नी Priya Banerjee ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'हमने फैमिली को नहीं...'

Priya Banerjee on Not Inviting Raj Babbar: प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) और प्रिया बनर्जी (Priya Banerjee) एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी कर चुके हैं। इस शादी में प्रतीक के पिता राज बब्बर को नहीं बुलाया गया था। अब इन अफवाहों पर प्रिया बनर्जी ने अपना रिएक्शन दिया है।

Priya Banerjee on Not Inviting Raj Babbar: बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी (Priya Banerjee) से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी को शादी के बंधन में बंधने के लिए फैन्स लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी को लेकर खबरें सा रही हैं कि उन्होंने अभिनेता के पिता राज बब्बर और अपने परिवार के सदस्यों को इस शादी में आमंत्रित नहीं किया। इन खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है। ऐसे में अब प्रिया बनर्जी ने प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर (Raj Babbar) को शादी में ना बुलाने की खबरों पर बड़ा रिएक्शन दिया है।

Priya Banerjee on Not Inviting Raj Babbar

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए प्रिया बनर्जी ने कहा कि शादी उस तरह से नहीं हुई थी, जिस तरह से वो चाहती थीं। एक ही छत के नीचे वो लोग मौजूद थे, जिन्हें वो प्यार करते हैं। प्रिया बनर्जी ने आगे बताया कि उन्होंने रॉक क्लिफ में प्रतीक की मां स्मिता पाटिल के घर पर शादी की थी और उन्होंने महसूस हुआ कि वो वहां थीं। शादी में प्रतीक के की मौसी और दादा-दादी मौजूद थे लेकिन बब्बर्स की फैमिली में से कोई नहीं था।

End of Feed