बॉलीवुड

रोशन्स की सक्सेस पार्टी में शामिल हुई वॉर टीम, रेखा ने ऋतिक रोशन संग दिए जमकर पोज

The Roshan's Success Party: कल रात हुई शानदार पार्टी में ऋतिक रोशन के साथ उनकी वॉर टीम दिखाई दी, इस मौके पर उनके साथ टाइगर श्रॉफ( Tiger Shorff) , वाणी कपूर( Vaani Kapoor) और फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद( Siddharth Aanad) नजर आए ।

Image

The Roshan's Success Party

The Roshan's Success Party: बीती रात रविवार को डॉक्यूमेंटरी सीरीज, द रोशन्स के निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स शो के लिए सफलता की पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के नामी स्टार्स ने शिरकत की। इस मौके पर ऋतिक रोशन अपने दोस्तों की टोली के साथ दिखाई दिए। इस इवेंट में ऋतिक रोशन के साथ उनकी वॉर टीम भी नजर आई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो स्टार ने शेयर की हैं। इसके अलावा कल रात की पार्टी की ढेर सारी तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं।

कल रात हुई शानदार पार्टी में ऋतिक रोशन के साथ उनकी वॉर टीम दिखाई दी, इस मौके पर उनके साथ टाइगर श्रॉफ( Tiger Shorff) , वाणी कपूर( Vaani Kapoor) और फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद( Siddharth Aanad) नजर आए। ऋतिक रोशन पार्टी में स्मार्ट लुक में दिखाई दिए ब्लैक और ग्रे कलर के सूट के साथ वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे। सिद्धार्थ ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि वॉर की पूरी टीम फिर से एक साथ यह बहुत प्यार रीयूनियन है। फैंस इस पोस्ट को देखकर बेहद उत्साहित नजर आए और सभी को दोबारा से काम करते हुए देखने की डिमांड करने लगे।

रोशन परिवार की सक्सेस बैश के कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक क्लिप सबसे ज़्यादा पसंद की जा रही है। वीडियो में ऋतिक रोशन, रेखा और राकेश रोशन एक साथ पैपराज़ी के लिए पोज़ देते नजर आ रहे हैं। वॉर 2 के अभिनेता को दिग्गज अभिनेत्री का हाथ थामे देखा जा सकता है। फैंस इस पोस्ट पर खूब प्यार लूटा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article