Salaar Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म डंकी को पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की सालार (Salaar) से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कॉम्पिटीशन मिला है। डंकी की कमाई पर सालार के चलते काफी असर पड़ा है। डंकी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सालार के मुकाबले लगातार कम दर्ज किया जा रहा है। इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर सालार का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। वैसे तो दोनों ही फिल्में अपनी अपनी जगह ब्लॉकबस्टर साबित हो गई हैं। हालांकि अब तीसरे वीकेंड के बाद फिल्मों के रविवार के कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक तो सफलता नहीं मिली है, हालांकि यह फिल्म फिर भी एक बड़ी हिट साबित हो गई है। आइए अब डंकी के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और सालार के 17वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
सालार और डंकी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट के अनुसार डंकी के 19वें दिन का कलेक्शन लगभग 4.23 करोड़ तक रहा है। इसी के साथ ही सालार ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.02 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद अब डंकी का टोटल कलेक्शन 2.16.57 करोड़ हो गया है, वहीं दूसरी ओर सालार का टोटल कलेक्शन 392.92 करोड़ तक पहुंच गया है। सालार जल्द ही इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
